ब्लॉगस्पाट लाईव राइटर व छवियां
अब आप अपनी फ्लिकर की छवियाँ ब्लॉगस्पाट पर लाईव राइटर के जरिए दिखा सकते हैं। 
इसके लिए आप को लाइव राईटर के साथ साथ यह प्लगइन लगाना होगा। जिंदगी में पहली बार किसी माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट के बारे में लिख रहा हूँ
बस यूँ ही कुछ यहाँ की कुछ वहाँ की हिन्दी से नाता दसवीं के बाद करीब टूट ही गया था
हिन्दी ब्लॉग देखे और दिल किया की मैं भी नतीजा है हाँ भाई
अब आप अपनी फ्लिकर की छवियाँ ब्लॉगस्पाट पर लाईव राइटर के जरिए दिखा सकते हैं। 
इसके लिए आप को लाइव राईटर के साथ साथ यह प्लगइन लगाना होगा। जिंदगी में पहली बार किसी माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट के बारे में लिख रहा हूँ
ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही फ़िल्म 'पहेली' के निर्देशक अमोल पालेकर का कहना है कि ऑस्कर पुरस्कारों के बारे में नज़रिया बदलना चाहिए.ज़ाहिर है, प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों के लिए अपनी फिल्म को भेजे जाने पर अमोल पालेकर काफी खुश हैं,"ये मेरे लिए और फिल्म की पूरी टीम के लिए गर्व की बात है."अमोल का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि बोर्ड ने उनके प्रयास को सराहा औऱ इसे पूरी तरह से मौलिक और एक सच्ची भारतीय फिल्म क़रार दिया.लेकिन साथ ही अमोल ये भी जोड़ते हैं कि "मेरी दूसरी फिल्मों जैसे 'अनाहत' और 'दायरा' का भी कई दूसरे अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा और वो बहुत सराही गईं इसलिए जरूरी है कि हम ऑस्कर के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें और साथ में दूसरे पुरस्कारो की भी अहमियत समझें. फिर चाहे वो अपने राष्ट्रीय पुरस्कार ही क्यों न हों."
देबाशीष ने अभी कुछ समय पहले निरंतर पर टैगिंग पर बहुत सुन्दर लेख लिखा। मौका लगे तो जरुर पढ़िएगा। वह पढ़ने के बाद मैंने हाँ भाई पर एक और लेख लिखा जो कि टैगिंग के कुछ प्रयोगों के बारे में था। इस लेख की टिप्पणी में देबू जी ने बताया की ब्लॉगर पर श्रेणियाँ न होने की वजह से टैगिंग नहीं हो सकती तो मैंने सोचा की टैक्नोरति से पूछते हैं उन्हीं के पन्ने से पता लगा कि ऐसा सम्भव है। तो सोचा की टैस्टिंग करते हैं देखें क्या होता है।
ब्लॉगर एक नए रूप में अवतरित हो चुका है। आप ने जो जो चाहा उससे भी ज्यादा फीचर्स हैं इस नए अवतार में।
Talk about great Web design. Jeffery Zeldman has you covered. So do Dan Cederholm, Todd Dominey, Dan Rubin, Dave Shea, and the aforementioned Mr. Douglas Bowman. The best and brightest web designers around created twenty six new templates...
लो जी आखिरकार हाँ भाई अपने स्थाई पते पर पहुँच ही गए। पिछला पूरा सप्ताह इसी स्थानातंत्रण में व्यस्त रहा। मजें की बात है छोटी मोटी दिक्कत के अलावा कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। आप सभी से निवेदन है कि एक बार दर्शन दे कर कृतार्थ करें। एक और बात आप वहाँ एक और सुखद आश्चर्य के बारे में पढ़ेंगे। आइए चलें नए घर की ओर, नीचे क्लिक करें - http://hindi.pnarula.com/haanbhai
भाईयो आपका उत्साह देखकर मन अति आन्दित हुआ । साथ ही प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद । ज्ञात हुआ कि विनय जी भी हाँ भाई कहते हैं अर्थात पढ़ते हैं। उन्हीं की टिप्पणी से
बाकी तो सब हो गया, एक तिथियाँ रह गई हैं । hi.pm में तो नहीं है , चलो देखते हैं कब तक बैठेगें सनम घूँघट में ।
सज्जनों आखिर मूवेबल टाईप के अनुवाद का पहला ड्राफ्ट तैयार हो ही गया । यहाँ से लीजिए । यदि आप इसकी समीक्षा कर अपनें विचार एवं टिप्पणी कर सकें आपकी अति कृपा होगी। कृप्या ध्यान रखें यह utf-8 में कूटबंधित है।
याद नहीं चिट्ठाकारी की दुनिया में कदम कैसे रखे । शायद जॉन ऊडॅल का रेडिया मैंने सबसे पहले पढ़ा होगा । जावा से रोज़ी रोटी चलती है, इसलिए jroller.com पढ़ना शुरू हो गया । वहाँ एक ब्लॉग towards more light... लिखना आरंभ किया लेकिन वहाँ पूर्णतयः जावा केंद्रित होने के कारण निरंतरता नहीं बन पाई । इसी बीच गूगल भैया ने आलोक जी के चिट्ठे पर पटक कर हिंदी चिट्ठीकारिता से परिचित कराया और हाँ भाई का जन्म हुआ । तो ये हुआ गोपाल का आना । अब इस सभी के दौरान जो चीज़ मैंने स्थाई देखी है वह है - ज्यादातर व्यक्तिगत चिट्ठे मूवेबल टाईप से बनाए जाते हैं । और जब व्यास जी ने घोषित किया कि वे ब्लॉगस्पॉट से पलायन कर mblogs.com पर आशियाना बना रहे हैं तो दिल ने कहा कि देखें यह क्या बला है । व्यास जी जैसे अति-बुद्धिमानी पुरुष नाहक ही ब्लॉगस्पॉट का दिल न तोड़ेंगे । और जब mblogs को परखा तो पाया कि वे आज के युग की सर्वगुण-संपन्न ब्लॉगकन्या हैं । मैंने भी इन से दोस्ती करने का प्रण किया । mblogs भी मूवेबल टाईप पर आधारित है । मूवेबल टाईप के हिंदी अनुवाद की कोशिश नेटअहोय, आलोक जी, एवं अरनब कर चुके हैं, मैं भी कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूँ । संभवतः न्यूटन की बरसी यानि 20 मार्च तक संपूर्ण हो जानी चाहिए ।